RRB JE CBT 2 Result 2026: Released on September 16, 2026
TechBranchhub। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से जूनियर इंजीनियर सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार आरआरबी सीबीटी-2 की परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का इंतजार कर रहे थे। वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RRB JE CBT-2 Result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी-2 की परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 2585 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 1096 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 246 पद, ओबीसी के लिए कुल 620 पद, एससी के लिए कुल 411 पद और एसटी के लिए कुल 212 पद आरक्षित किए गए हैं।
आरआरबी जेई सीबीटी-2 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी अपना अंकपत्र पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि या पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

0 Comments